एजुकेशन

NEET UG 2026: नीट यूजी के लिए आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें, जानें कौन कर सकता है आवेदन

NEET UG 2026: नीट यूजी के लिए आवेदन करने वाले छात्र अक्सर फॉर्म में छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जो उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर देती है। अगर आपने अभी फॉर्म नहीं भरा है तो आइए आपको उन गलतियों के बारे में बताएं, ताकि आपको भविष्य में इसका नुकसान न झेलना पड़े।

NEET UG 2026

नीट यूपी के लिए आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें (Photo- Canva)

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। 12वीं पास या 12वीं की परीक्षा देने वाले जिन उम्मीदवारों ने अभी तक NEET UG 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है वह NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 8 मार्च तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। बता दें कि अक्सर आवेदन फॉर्म भरते हुए छात्र छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। इस तरह की गलतियां देखने में तो छोटी लगती है, लेकिन आपका एडमिशन कैंसिल करने के लिए यह काफी हो सकती है। इस तरह की गलतियों से बचाना छात्रों के लिए आवश्यक है। आइए आपको आवेदन के दौरान होने वाली इन गलतियों के बारे में बताएं, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है। साथ ही नीट यूजी 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है यह भी आपके लिए जानना आवश्यक है।

NEET UG 2026 के लिए आवेदन के दौरान इन गलतियों से बचें

1. आवेदन के लिए अंतिम तिथि यानी डेडलाइन का न करें इंतजार।

2. जन्मतिथि भरते समय डेट, महीने और साल पर खास ध्यान दें। मोबाइल या कंप्यूटर से एक गलत बटन दबाने से आपके Date of Birth में गलती हो सकती है।

3. नाम की स्पेलिंग को ध्यान से भरें और फॉर्म सबमिट करने से पहले जरूर चेक करें।

4. माता-पिता के नाम की स्पेलिंग पर भी विशेष ध्यान दें।

5. जेंडर भरते हुए भी खास ध्यान दें। अक्सर देखा गया है कि कई फॉर्म में उम्मीदवारों ने अपना जेंडर गलत भरा हुआ होता है और यह आगे उनकी महीने की मेहनत खराब कर देगा।

6. डॉक्यूमेंट को अपलोड करते हुए उस पर दी गई जानकारी को भी ध्यान से चेक करें और सही स्कैन कॉपी अपलोड करें।

7. अपनी कैटगरी भरते हुए और डॉक्यूमेंट अपलोड करते हुए खास ध्यान दें।

8. पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन कॉपी साफ और क्लियर होने पर भी अपलोड करें।

9. साइन और उंगलियों के प्रिंट को अपलोड करते हुए NTA द्वारा जारी दिशा निर्देशों का आवश्यक रूप से पालन करें।

10. फॉर्म पूरा होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए लास्ट डेट का इंतजार न करें। लास्ट डेट के इंतजार में कई बार छात्र फॉर्म ही पूरा नहीं कर पाते हैं।

नीट यूजी के लिए कौन कर सकता है आवेदन (Who is Eligible for NEET Exam in 2026)

NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की कम से कम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। कक्षा 12वीं पास उम्मीदवार या 12वीं की फाइनल परीक्षा देने वाला उम्मीदवार नीट यूजी के लिए आवेदन कर सकता है। 12वीं पास उम्मीदवार का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी और इंग्लिश विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। जबकि एससी, एससटी और ओबीस श्रेणी के उम्मीदवारों के 40 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए अंक प्रतिशत 45 होना जरूरी है।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article