NEET UG 2025 City Intimation Slip released at neet.nta.nic.in: नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा की सिटी स्लिप आज यानी 23 अप्रैल को जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और nta.ac.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नीट यूजी सिटी स्लिप 2025 चेक कर सकते हैं।
NEET UG City Slip 2025: डाउनलोड करें सिटी स्लिप
एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 (रविवार) को देश के 552 केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में होगी। वहीं, आज इस परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बता दें कि एनटीए द्वारा नीट यूजी एडमिट कार्ड 1 मई को जारी किया जाएगा।
How to download NEET UG City Slip 2025
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर नीट यूजी सिटी स्लिप पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी नीट यूजी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA NEET UG 2025: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
