एजुकेशन

NEET UG 2023 Answer Key: नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की, neet.nta.nic.in से डाउनलोड करें पीडीएफ

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 14, 2023, 01:56 PM IST

NEET UG 2023, NEET UG 2023 Answer Key: नीट यूजी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्टन- यूजी (NEET) 2023 की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 7 मई को किया गया था।

Image

NEET UG Answer Key 2023

Photo : iStock

NEET UG 2023, NEET UG 2023 Answer Key: नीट यूजी आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्टन- यूजी (NEET) 2023 की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के जरिए नीट यूजी आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा पीडीएफ की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

NEET UG Answer Key 2023: मई में हुई परीक्षा

एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में हुई थी। अब एनटीए जल्द ही इस परीक्षा की आंसर-की जारी करेगा। जिसके बाद यदि किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।

NTA NEET UG Answer Key 2023: कब जारी होगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की अगले सप्ताह जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

How to download NEET UG Answer Key 2023

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आंसर-की पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
NEET UG Exam 2023: लाखों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से अंडर ग्रैजुएट मेडिकल प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा। इस साल लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था। नीट यूजी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article