एजुकेशन

NEET UG Answer Key 2023: जारी हुई नीट यूजी आंसर-की, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 5, 2023, 06:56 AM IST

NEET UG 2023, NEET UG Answer Key 2023: नीट यूजी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NEET UG Answer Key 2023

NEET UG 2023, NEET UG Answer Key 2023: नीट यूजी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा की आंसर- की जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं। एनटीए की ओर से ओएमआर शीट रजिस्टर्ड मेल आईडी पर पहले ही भेज दी गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स नीट यूजी के पोर्टल पर लॉगिन करके रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG Exam 2023: कब हुई नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा कुल 4097 केंद्रों पर इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में हुई थी। इस साल नीट यूजी के लिए 20 लाख 87 हजार स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।

NEET UG Answer Key 2023: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 4 जून को देर रात जारी की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यदि आपको किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो 6 जून तक ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। प्रति सवाल या जवाब के लिए 200 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। आंसर-की पर प्राप्त आपत्ति पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी होगी।

How to download NEET UG Answer Key 2023

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब नीट यूजी आंसर-की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Answer Key 2023 - Direct Link

NEET UG Result 2023: जून में आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट यूजी रिजल्ट 20 जून तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। किसी भी तरह का अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article