NEET Re Exam 2026: ओडिशा की छात्रा को देहरादून में मिला परीक्षा केंद्र, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

NEET Re exam 2026: नीट री-एग्जाम से पहले एक बार फिर परीक्षा केंद्र आवंटन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ओडिशा के एक छात्र को उसके घर से करीब 1,500 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के देहरादून में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया है।

NEET Re exam 2026: नीट री-एग्जाम से पहले एक बार फिर परीक्षा केंद्र आवंटन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ओडिशा के एक छात्रा को उसके घर से करीब 1,500 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के देहरादून में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद छात्र और उसका परिवार काफी परेशान है तथा उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मदद की अपील की है। जानकारी के अनुसार, छात्रा संजना संजीबनी ओडिशा की निवासी है और उसने परीक्षा केंद्र के लिए अपने राज्य तथा आसपास के शहरों को प्राथमिकता दी थी। लेकिन री-एग्जाम के एडमिट कार्ड में उसे देहरादून का केंद्र आवंटित किया गया। परिवार का कहना है कि इतनी कम अवधि में लंबी दूरी की यात्रा की व्यवस्था करना बेहद मुश्किल है। इससे न केवल आर्थिक बोझ बढ़ेगा, बल्कि परीक्षा से पहले छात्रा पर अतिरिक्त मानसिक दबाव भी पड़ेगा।

ओडिशा के छात्र को देहरादून में मिला परीक्षा केंद्र

ओडिशा के छात्र को देहरादून में मिला परीक्षा केंद्र

परिजनों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) और शिक्षा मंत्रालय से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि छात्रा को उसके निवास स्थान के निकट किसी परीक्षा केंद्र पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि वह बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सके।

End of Feed