NEET Re Exam 2026: नीट यूजी री एग्जाम से ठीक एक दिन पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कथित तकनीकी गलती ने एक छात्र और उसके परिवार की चिंता बढ़ा दी है। नागपुर के छात्र अब्दुल्लाह को 21 जून को होने वाली री एग्जाम के लिए भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक छात्र ने आवेदन में केंद्र के लिए नागपुर, वर्धा को प्राथमिकता दी थी। इसके बावजूद NTA ने स्थानीय विकल्पों की जगह सीधे विदेशी परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया। ऐसे में 24 घंटे के भीतर पासपोर्ट और वीजा की प्रक्रिया पूरी कर विदेश पहुंचना संभव नहीं है। मामले की जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों ने NTA हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने के बाद अधिकारियों ने प्रारंभिक स्तर पर इसे तकनीकी त्रुटि माना है।
NEET Re Exam 2026: नीट री एग्जाम में नागपुर के एक छात्र को मिला अबू धाबी सेंटर
मामला सुलझा लिया गया है
बता दें हाल ही में डीजी DG ने बताया कि मामला सुलझा लिया गया है। सभी कैंडिडेट्स के लिए शहर की जानकारी 7 तारीख को दी गई थी और एडमिट कार्ड 14 तारीख को जारी किए गए थे। इस मामले में NTA जांच कर रहा है कि कैंडिडेट को अबू धाबी का सेंटर कैसे मिला। NTA ने कैंडिडेट से बात की है। DG ने कहा कुछ कैंडिडेट्स के पासवर्ड पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते हैं और इससे समस्या होती है। जांच में समय लगेगा, लेकिन हम चाहते थे कि बच्चा परीक्षा दे। इसलिए अभी हमारा ध्यान इसी पर है। साथ ही, इस मामले में जांच भी होती रहेगी।
500 शहरों और 5400 केंद्रों पर होगी परीक्षा
बता दें नीट यूजी की परीक्षा देशभर के 551 शहरों और 5400 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए कुल 22.8 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। यहां कुल 22.8 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए करीब 2 लाख कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनमें 674 सिटी कोऑर्डिनेटर्स, केंद्रों पर स्वतंत्र निगरानी के लिए 6,669 ऑब्जर्वर्स, सेंटर सुपरिंटेंडेंट्स और इनविजिलेटर्स शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का सीधा लाइव प्रसारण केंद्रीय कंट्रोल रूम को भेजा जाएगा।
नीट परीक्षा केंद्र या एडमिट कार्ड से संबंधित यदि किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो NTA हेल्पडेस्क 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
