NEET PG Exam Guidelines, Instruction, Dos And Donts In Hindi: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, पोस्टग्रेजुएट परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित होने जा (NEET PG Exam Guidelines) रही है। परीक्षा एक पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी। एग्जाम देश भर के लगभग 340 शहरों में 1,300 से अधिक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
NEET PG Exam Guidelines: यहां देखें नीट पीजी परीक्षा की गाइडलाइंस
ध्यान रहे नीट पीजी परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। यहां आप नीट पीजी एग्जाम गाइडलाइंस जान सकते हैं।
NEET PG Exam Guidelines, Instructions In Hindi: नीट पीजी एग्जाम गाइडलाइंस
- उम्मीदवारों को सुबह 08:30 बजे तक परीक्षा हॉल में प्रवेश करना होगा।
- नीट पीजी एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य
- उम्मीदवारों को एक वैलिड फोटो ID (PAN कार्ड, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या आधार कार्ड) साथ लानी होगी।
- अभ्यर्थियों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या स्टेट मेडिकल काउंसिल से अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट साथ लाना होगा।
- बिना मेडिकल डॉक्यूमेंट्स के फेस मास्क की इजाजत नहीं है।
- विदेशी नागरिकों को अपना पासपोर्ट और अपने देश में मेडिकल प्रैक्टिशनर होने का सबूत साथ लाना होगा।
- अधिकारी हर उम्मीदवार की पहचान वेरिफाई करेंगे।
- वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए CCTV कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा।
NEET PG Exam Do's And Dont's: भूलकर न ले जाएं ये चीजें
- एग्जाम सेंटर पर भूलकर न ले जाएं ये 7 चीजें
- परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन लेकर जाने से बचें।
- स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड और अन्य स्मार्ट गैजेट न रखें।
- ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर या रिकॉर्डिंग डिवाइस न लेकर जाएं।
- कोई पुस्तक, नोट्स या पढ़ाई की सामग्री परीक्षा हॉल में न ले जाएं।
- बड़े बैग, पर्स या अनावश्यक सामान लेकर परीक्षा केंद्र न पहुंचें।
- भारी आभूषण और अनावश्यक एक्सेसरीज पहनकर न जाएं।
- डमिट कार्ड में प्रतिबंधित किसी भी वस्तु को परीक्षा केंद्र पर न लेकर जाएं।
NEET PG Exam Date 2026: नीट पीजी परीक्षा क्यों होती है
बता दें नीट पीजी परीक्षा भारत में एमबीबीएस के बाद पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों जैसे MD, MS और PG डिप्लोमा में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के जरिए योग्य मेडिकल स्नातकों का चयन किया जाता है, ताकि वे अपनी पसंद की विशेषज्ञता में आगे की पढ़ाई कर सकें। नीट पीजी में प्राप्त रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध सीटों के लिए काउंसलिंग और प्रवेश का अवसर मिलता है।
