एजुकेशन

NEET PG Counselling 2024 Schedule: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल हुआ जारी, एक क्लिक से मोबाइल में करें डाउनलोड

NEET PG Counselling 2024 Schedule Latest News: नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET PG 2024) काउंसलिंग राउंड 1 का आयोजन 20 सितंबर से 20 नवंबर तक किया जाएगा।

Image

नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल हुआ जारी

NEET PG Counselling 2024 Schedule Pdf Download: नीट पीजी काउंसलिंग अपडेट आ गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET PG 2024) काउंसलिंग राउंड 1 का शिड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण की काउंसलिंग 20 सितंबर से 20 नवंबर तक की जाएगी। अगर आप भी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहां खबर में देखें।

NEET PG Counselling 2024 Schedule Date

शेड्यूल के अनुसार, सीट मैट्रिक्स वैरीफिकेशन 7 नवंबर को किया जाएगा, उसके बाद चॉइस फाइलिंग और लॉकिंग ऑप्शन होंगे जो 8 नवंबर से 17 नवंबर तक रात 11:55 बजे आयोजित किए जाएंगे।

राउंड 1 के लिए NEET PG 2024 Seat Allotment Result 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

How to Download NEET PG Counselling 2024

NEET PG Counselling 2024 Schedule Pdf Download करने का तरीका देखें:-

  • 20 सितंबर से 20 नवंबर, 2024: अखिल भारतीय कोटा/ डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए
  • 27 नवंबर: अखिल भारतीय कोटा/डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए शामिल होने की अंतिम तिथि
  • 18 से 27 नवंबर: राज्य काउंसलिंग
  • 4 दिसंबर, 2024: राज्य काउंसलिंग के लिए शामिल होने की अंतिम तिथि

दूसरा राउंड काउंसलिंग

  • 4 से 12 दिसंबर, 2024: अखिल भारतीय कोटा/डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए
  • 20 दिसंबर: अखिल भारतीय कोटा/डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए शामिल होने की अंतिम तिथि
  • 12 से 23 दिसंबर: राज्य काउंसलिंग
  • 28 दिसंबर: राज्य काउंसलिंग के लिए शामिल होने की अंतिम तिथि

तीसरा राउंड काउंसलिंग

  • 26 दिसंबर से 1 जनवरी, 2025: अखिल भारतीय कोटा/डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए
  • 13 जनवरी: अखिल भारतीय कोटा/डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए शामिल होने की अंतिम तिथि विश्वविद्यालय
  • 7 से 13 जनवरी: राज्य काउंसलिंग
  • 18 जनवरी: राज्य काउंसलिंग में शामिल होने की अंतिम तिथि

उम्मीदवार NEET PG 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए mcc official website mcc.nic.in पर जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article