NEET PG 2025 Answer Key: जल्द जारी होने वाली है नीट पीजी परीक्षा की आंसर की, तुरंत इस लिंक से करें चेक

NEET PG 2025 Answer Key Release Expected Date: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड जल्द ही राष्ट्रीय स्नातकोत्तर पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट पीजी) 2025 की Answer Key जारी कर सकता है। यह आंसर की सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जारी की जा रही है। जल्द ही लिंक आपके लिए उपलब्ध होगा।

NEET PG 2025 Answer Key Release Date: एनबीईएमएस ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, "माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 2018 की विशेष अनुमति याचिका संख्या 9298 में दिनांक 29.04.2025 के आदेशों के माध्यम से बहु-शिफ्ट नीट-पीजी परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए रॉ स्कोर, आंसर की और सामान्यीकरण सूत्र प्रकाशित करने का निर्देश दिया है।" "उपर्युक्त निर्देशों के अनुपालन में, एनबीईएमएस अपनी वेबसाइट पर नीट-पीजी 2025 की आंसर की जारी करेगा।"

NEET PG 2025 Answer Key

नीट पीजी 2025 उत्तर कुंजी

आंसर की के अलावा, एनबीई response key भी जारी करेगा जिसमें नीट पीजी 2025 में पूछे गए संबंधित प्रश्नों के उम्मीदवारों द्वारा चिह्नित सभी उत्तर होंगे। नीट पीजी 2025 के सूचना बुलेटिन में विस्तृत मूल्यांकन योजना के अनुसार प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए अंक भी दिए जाएंगे।

End of Feed