NEET PG 2023, NEET PG Scorecard 2023: नीट पीजी स्कोर कार्ड का इंतजार आज खत्म होने वाला है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडकिल साइंसेज (NBE) की ओर से नीट पीजी परीक्षा का स्कोर कार्ड (NEET PG Scorecard 2023) आज यानी 25 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए नीट पीजी स्कोर कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG Exam 2023: इस तारीख को हुई परीक्षा
नीट पीजी परीक्षा का आयोजन इस साल 5 मार्च को किया गया। यह परीक्षा 277 शहरों में बनाए गए 902 केंद्रों पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल परीक्षा में लगभग 2,08,898 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 14 मार्च को जारी किए गए।
NEET PG Scorecard 2023: स्कोर कार्ड का इंतजार
नीट पीजी रिजल्ट के बाद अब अभ्यर्थी स्कोर कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि नीट पीजी स्कोर कार्ड आज जारी किए जाने की पूरी संभावना है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए स्कोर कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download NEET PG Scorecard 2023
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- फिर नीट पीजी स्कोर कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
नीट पीजी 2023 क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा और पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी कोर्स और एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए योग्य होंगे। इसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई में शुरू किए जाने की संभावना है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
