एजुकेशन

NEET 2023 Correction Window: नीट आवेदन में बदलाव का आखिरी मौका, बंद होने जा रही करेक्शन विंडो

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 9, 2023, 05:40 PM IST

NEET Correction Window 2023: नीट परीक्षा के जिन उम्मीदवारों की ओर से पहले से सबमिट किए गए आवेदनों में बदलाव किए जाने की जरूरत है, वह इसे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in की मदद से जाकर चेक कर सकते हैं। आधार वेरिफाई कर चुके उम्मीदवार अपनी कई जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं।

Image

NEET 2023 करेक्शन विंडो

NTA NEET 2023 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए 10 अप्रैल 2023 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2023) के आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो को बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों को अपने पहले से सब्मिट किए गए एप्लिकेशन में बदलाव करने की जरूरत है, वे इसे neet.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। एनटीए ने कहा कि नीट आवेदनों में बदलाव करने के किसी और अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

एनटीए ने एक नोटिफिकेशन में कहा, 'चूंकि यह उम्मीदवारों को किसी भी कठिनाई से बचने के लिए एक बार की सुविधा है, इसलिए उम्मीदवारों को सुधार करने के लिए सूचित किया जाता है, क्योंकि उम्मीदवारों को सुधार का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।'

आगे नोटिफिकेशन में कहा गया, 'अगर जरूरी हो तो अतिरिक्त फीस भुगतान के बाद ही अंतिम सुधार लागू होंगे। लिंग, श्रेणी या पीडब्ल्यूडी में बदलाव के मामले में अगर फीस की राशि पर प्रभाव पड़ता है, तो उम्मीदवार से अतिरिक्त फीस भी ली जाएगी। अगर कोई अतिरिक्त फीस भुगतान होता है तो उसे वापस नहीं किया जाएगा।' आधार वेरिफाई कर चुके उम्मीदवार यहां बताई गई जानकारियों में बदलाव कर सकते हैं -

पिता या माता का नाम (केवल एक)

वर्ग

उप श्रेणी

परीक्षा शहर और माध्यम

कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा का उत्तीर्ण वर्ष।

गैर-आधार सत्यापित उम्मीदवार बदल सकते हैं:

उम्मीदवार का नाम, पिता या माता का नाम (इन तीनों में से केवल एक)

जन्म की तारीख

लिंग

वर्ग

उप-श्रेणी (पीडब्ल्यूडी)

परीक्षा शहर और माध्यम

कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का पास वर्ष।

इन परिवर्तनों के सत्यापन के लिए प्रमाण पत्र, जहाँ भी लागू हो, उम्मीदवारों द्वारा अपलोड किए जाने हैं।

कोई भी उम्मीदवार मोबाइल नंबर, ईमेल, स्थाई और वर्तमान पता नहीं बदल सकता है। ऊपर बताई गई जानकारियों में जरूरत होने पर जल्द से जल्द बदलाव करें क्योंकि करेक्शन विंडो जल्द ही बंद होने वाली है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article