खुशखबरी! अब फ्री में कर सकेंगे JEE, NEET और SSC की तैयारी, जानें क्या है एनसीईआरटी का साथी पोर्टल

NCERT Sathee Portal 2024: एनसीईआरटी ने जेईई, नीट, एसएससी और बैंकिंग की तैयारी के लिए साथी पोर्टल लॉन्च (NCERT Sathee Portal 2024) किया है। यहां छात्रों को कॉम्पिटेटिव एग्जाम की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं (NCERT Sathee Portal) देना होगा।

NCERT Sathee Portal 2024: दिवाली से पहले एनसीईआरटी ने छात्रों को बड़ी खुशखबरी दी है। इंजीनियरिंग, मेडिकल, बैंकिंग और एसएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब छात्रों को मोटी फीस नहीं (NCERT Sathee Portal 2024) चुकानी होगी। राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए साथी (SATHEE) यानी सेल्फ असेसमेंट टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम योजना की शुरुआत (NCERT Sathee Portal 2024) की है।

NCERT Sathee Portal 2024

NCERT Sathee Portal 2024: अब फ्री में करें जेईई नीट और एसएससी की कोचिंग

इस पोर्टल के जरिए स्टूडेंट्स JEE, NEET और SSC समेत अन्य कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां आप बिना किसी शुल्क के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग कर सकेंगे। इसके लिए बकायदा आपको ऑनलाइन बैच में शामिल किया जाएगा। यहां सब्जेक्ट वाइज प्रोफेसर व एक्सपर्ट्स आपको पढ़ाएंगे। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या है साथी पोर्टल और इसके लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

End of Feed