NBSE HSLC HSSLC Results 2025: बड़ी खबर! नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज नागालैंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट की घोषणा कर देगा। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक साइट nbsenl.edu.in पर से अपना परिणाम देख सकेंगे, जानें किस समय जारी हो रहा है NBSE HSLC HSSLC Results 2025 व कैसे करें चेक?
NBSE ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस साल फरवरी और मार्च के बीच आयोजित की थी। इसके बाद से छात्र लगातार इंटरनेट पर सर्च कर रहे थे कि नागालैंड बोर्ड का रिजल्ट कब जारी होगा? आखिरकार ये इंतजार आज खत्म हो रहा है।
NBSE Class 10, 12 2025
नागालैंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र आज 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा। बोर्ड के मुताबिक, NBSE HSLC HSSLC Results 2025 Time दोपहर बाद का होगा। NBSE HSLC HSSLC Results 2025 Website nbsenl.edu.in पर अपलोड किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए लिंक जल्द इसी पेज पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
कब हुई थी परीक्षा
नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन NBSE ने इस साल, NBSE HSLC 10वीं की परीक्षाएं 12 से 24 फरवरी, 2025 तक आयोजित की थी। वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 11 फरवरी से 7 मार्च के बीच आयोजित की गई थी।
NBSE HSLC HSSLC Results 2025 Check
कैसे देखें nbsenl.edu.in पर 10वीं और 12वें के नतीजे?
- सबसे पहले छात्र नागालैंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर जाएं।
- NSBE कक्षा 10 (HSLC) या कक्षा 12 (HSSLC) परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपना एनबीएसई परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे देखें डाउनलोड करें।
रीचेकिंग और सप्लीमेंट्री एग्जाम की भी है सुविधा
जो छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं होंगे, वो चाहें तो अपनी कॉपी की रीचेंकिंग के लिए अप्लाई भी कर सकेंगे। इसके अलावा बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम कराने की सुविधा भी देता है, जिसके तहत यदि आप एक या दो सब्जेक्ट में फेल हैं, इस फॉर्म को भरकर अपना साल बचा सकते हैं।
