क्या राष्ट्रीय चीनी संस्थान में 10वीं पास नौकरी पा सकते हैं? जानें किन पदों पर कर सकते हैं अप्लाई

National Sugar Institute me Naukri: राष्ट्रीय चीनी संस्थान में कुछ पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि पद के अनुसार, 10वीं पास प्रमाणपत्र के साथ दूसरी योग्यताएं जैसे कौशल देखे जा सकते हैं।

National Sugar Institute me naukri: राष्ट्रीय चीनी संस्थान (NSI) कानपुर में है। यह केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन आता है। संस्थान चीनी, अल्कोहल और इससे जुड़े उद्योगों के लिए तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध से संबंधित काम करता है।यहां 50 से ज्यादा ऐसे पद हैं, जिन्हें भरने के लिए समय-समय पर विज्ञप्ति जारी की जाती है। NSI में सभी नौकरियों के लिए इंजीनियरिंग या ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी नहीं होती। इनमें से कई पदों पर 10वीं पास से भी आवेदन मांगे जाते हैं, लेकिन यह पूरी तरह उस पद की भर्ती अधिसूचना और निर्धारित योग्यता पर निर्भर करता है। जिन पदों पर 10वीं पास से आवेदन मांगे जाते हैं, उनमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टर्नर, ब्लैकस्मिथ, मल्टी-टास्किंग स्टाफ और अन्य हैं।

10th pass job in National Sugar Institute

क्या राष्ट्रीय चीनी संस्थान में 10वीं पास नौकरी पा सकते हैं? (Image - ChatGPT)

हालांकि, केवल पद का नाम देखकर यह मान लेना सही नहीं होगा कि हर बार 10वीं पास उम्मीदवार उस पद के लिए योग्य होगा। किसी पद के लिए 10वीं के साथ ITI, अनुभव या कोई अन्य तकनीकी योग्यता भी मांगी जा सकती है।

End of Feed