What is National Horse Day: Date, Theme, History, Significance and More: राष्ट्रीय घोड़ा दिवस हर साल 13 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन को 'राष्ट्रीय अश्व दिवस' भी कहा जाता है। यह दिन हमारे राष्ट्र और आधुनिक युग दोनों के विकास में घोड़ों द्वारा दिए गए उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। गौरतलब है कि घोड़े हम इंसानों के लिए दशकों से नहीं, बल्कि सदियों से सबसे जरूरी और भरोसेमंद जानवर के रूप में रहे हैं। इसलिए आज हम जानेंगे राष्ट्रीय घोड़ा दिवस क्या होता है (National Horse Day Kya Hai), क्या है इसका इतिहास, जानें थीम, महत्व व दूसरी जरूरी चीजें।
राष्ट्रीय अश्व दिवस 2024 (image - canva)
अगर आपने राजा महाराजा के किस्से सुने हैं तो उसमें भी घोड़ों की बात होगी, इनकी नस्ल सदियों पुरानी हैं, ये कई तरह से इंसानों के काम आते हैं, इनकी वजह से एक समय में इंसानों से आर्थिक रूप से बहुत तरक्की की। इन्होंने न केवल ऐतिहासिक बल्कि सांस्कृतिक योगदान भी दिया है।
National Horse Day History in Hindi, राष्ट्रीय घोड़ा दिवस का इतिहास
राष्ट्रीय अश्व दिवस का इतिहास - अमेरिकी कांग्रेस ने 2004 में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय अश्व दिवस घोषित किया। यह दिन हमारे राष्ट्र और आधुनिक युग दोनों के विकास में घोड़ों द्वारा किए गए योगदान को सम्मानित करने और पहचानने के लिए निर्धारित किया गया है।
National Horse Day Significance in Hindi, राष्ट्रीय घोड़ा दिवस का महत्व
घोड़ों ने लंबे समय से दुनिया के तमाम देशों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यहां तक की अमेरिका भी इस दिवस को मनाता है, वे धन के प्रतीक के रूप में घोड़ों को बहुत सम्मान देते हैं।
National Horse Day Kyu Manaya Jata Hai, राष्ट्रीय घोड़ा दिवस क्यों मनाया जाता है?
अमेरिकी अर्थव्यवस्था को घोड़ों से 9.2 बिलियन डॉलर का लाभ होता है। घोड़ों ने कई तरह से अमेरिकी संस्कृति को पनपने में मदद की है, जिसमें खेतों की जुताई, ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन और आपूर्ति का परिवहन, खेतों में पशुओं को ले जाना, या बस दयालु, विचारशील घोड़ा चिकित्सा प्रदान करना शामिल है। कई दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में काम के लिए अभी भी घोड़ों की आवश्यकता होती है। यही नहीं, आधुनिक युग में इसकी वर्तमान भूमिका का जश्न मनाने और उसकी सराहना करने के लिए ही इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई।
National Horse Day 2024 Theme, राष्ट्रीय घोड़ा दिवस की थीम क्या है?
इस बार की थीम है - Horses make our lives better. यानी घोड़े हमारे जीवन को बेहतर बनाते हैं।
National Horse Day Kaise Manaya Jata Hai, राष्ट्रीय घोड़ा दिवस कैसे मनाया जाता है?
13 दिसंबर को, पूरे देश से घुड़सवारी के शौकीन इन शानदार जानवरों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं। इस दिन घोड़ों की सवारी करना लोगों का शौक होता है।
