NASA Internship Programs: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA में इंटर्नशिप का मौका, कॉलेज स्टूडेंट्स ऐसे करें अप्लाई

NASA Internship Programs launched for summer internship for college students: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा दुनियाभर से टैलेंटेड लोगों को बुलाती है, ताकि वे यहां आकर काम कर सकें। यहां पर इंटर्नशिप भी करवाई जाती है। हाल ही में नासा ने कॉलेज स्टूडेंट्स से समर इंटरर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की लास्ट डेट 27 फरवरी है।

NASA Internship Programs launched for summer internship for college students: क्या आप नासा में करियर बनाना चाहते हैं? क्या आप जानना चाहते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी कैसे काम करती है? आपको बता दें कि हाल ही में नासा ने कॉलेज स्टूडेंट्स से समर इंटरर्नशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की लास्ट डेट 27 फरवरी है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा दुनियाभर से टैलेंटेड लोगों को बुलाती है, ताकि वे यहां आकर काम कर सकें। यहां पर इंटर्नशिप भी करवाई जाती है। नासा 'समर इंटर्नशिप प्रोग्राम' के तहत आपको अमेरिकी स्पेस एजेंसी में जाकर इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। ये इंटर्नशिप इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए है, जो एयरोस्पेस से लेकर मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे सब्जेक्ट्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

NASA का ऑफिस ऑफ STEM एंगेजमेंट (OSTEM) पेड इंटर्नशिप देता है, जिससे कॉलेज लेवल के स्टूडेंट्स एजेंसी के साइंस, टेक्नोलॉजी, एरोनॉटिक्स और स्पेस एक्सप्लोरेशन को आगे बढ़ाने के मिशन में योगदान दे सकें। OSTEM इंटर्नशिप स्टूडेंट्स को रिसर्च साइंटिस्ट, इंजीनियर और कई दूसरे प्रोफेशन के मेंटर्स के साथ काम करते हुए प्रैक्टिकल काम का अनुभव पाने का मौका देती है। नासा में इंटर्नशिप के लिए आपको USAJobs.gov पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा। यहां पर आपको नासा की इंटर्नशिप ढूंढनी होगी और फिर जरूरी स्टेप्स का पालन कर फॉर्म फिल करना होगा। आप नीचे बताए गए स्टेप्स का पालन भी कर सकते हैं।

End of Feed