NALCO Non Executive Admit Card Out: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड ने जारी किया नॉन एग्जीक्यूटिव परीक्षा का एडमिट कार्ड

NALCO Non Executive Admit Card Out: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड ने नॉन एग्जीक्यूटिव परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 27 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

NALCO Non Executive Admit Card Out: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड यानी नालको में नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर नौकरी के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए एक बेहद जरूरी अपडेट है। कंपनी ने अपनी आगामी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी अब नालको की वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड 15 जुलाई 2026 से ही वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

NALCO Non Executive Admit Card

नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड ने जारी किया नॉन एग्जीक्यूटिव परीक्षा का एडमिट कार्ड

NALCO द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, यह परीक्षा 27 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। छात्र परीक्षा शुरू होने से पहले तक अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं।

End of Feed