एजुकेशन

Nagaland Board 10th 12th Result 2024 Declared: जारी हुआ नागालैंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, रोल नंबर वाइज करें चेक

Nagaland Board 10th 12th Result 2024 Declared On nbsenl.edu.in, nbse.nic.in: नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने एचएलसी व एचएसएसएलसी का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in, nbse.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया है। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Nagaland Board 10th, 12th Result 2024 Declared: यहां चेक करें नागालैंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

Nagaland Board 10th 12th Result 2024 Declared On nbsenl.edu.in, nbse.nic.in: नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज यानी 26 अप्रैल 2024, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी कक्षा 10वीं व हायर सेकेंड्री स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) का रिजल्ट जारी कर (Nagaland Board 10th Result) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in, nbse.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र यहां अपने रोल नंबर के जरिए परिणाम चेक कर सकते हैं।

नागालैंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। Nagaland Board 10th 12th Result 2024 चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Nagaland Board 10th 12th Result 2024 इन स्टेप्स से पाएं मार्कशीट

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nbsenl.edu.in या nbse.nic.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट की होम पेज पर के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद HSLC 2024 या HSSLC 2024 Result के लिंक पर जाएं।
  4. अगले पेज पर रोल नंबर से लॉगिन करें।
  5. लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Nagaland Board 10th 12th Result 2024यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Nagaland Board 10th Pass Percentage

जो स्टूडेंट्स NBSE द्वारा 13 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजि HSLC की परीक्षाओं और 12 फरवरी से 6 मार्च 2024 तक आयोजित HSSLC की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। नागालैंड बोर्ड कक्षा 10 के नतीजों का कुल पास प्रतिशत 71.87% है। क्रिश्चियन HR सेकेंडरी स्कूल, दीमापुर के म्हाचिलो यानथन ने 98.83% अंकों के साथ टॉप किया है।

नागालैंड बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 80.93% है। वहीं 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में पास प्रतिशत कुल 83.16 फीसदी रहा है। जबकि, कॉमर्स के छात्रों का रिजल्ट 87.67 फीसदी देखा गया है। नागालैंड बोर्ड कम नंबर लाने वाले छात्रों के लिए स्क्रूटनी एप्लीकेशन की भी सुविधा देता है। इसके लिए 11 मई से आवेदन कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article