Mumbai Rain School Closed LIVE 2026: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, मुंबई सहित कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद
Mumbai School Band (मुंबई मानसून स्कूल हॉलिडे लाइव) BMC Advisory for Students Holiday Due to Flood Live Updates: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन सेवाओं पर असर देखने को मिल रहा है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। अभिभावकों और छात्रों को स्कूलों की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है। वहीं, बीएमसी और आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। सवाल यह है कि क्या बारिश का यह दौर आगे भी जारी रहेगा और स्कूल बंद रहेंगे?
Mumbai Rain School Closed LIVE 2026: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, मुंबई सहित कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 203.3 मिमी बारिश पालघर जिले में दर्ज की गई। इसके अलावा ठाणे में 116.4 मिमी, रायगढ़ में 108.7 मिमी, मुंबई उपनगर में 90.4 मिमी और पुणे में 70.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, नासिक और रायगढ़ जिलों के कई स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय लिया है। संबंधित जिलाधिकारियों ने स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आदेश जारी किए हैं। कुछ स्थानों पर यह अवकाश सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू किया गया है। वहीं, बीएमसी और आपदा प्रबंधन विभाग हालात पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। सवाल यह है कि क्या बारिश का यह दौर आगे भी जारी रहेगा और स्कूल बंद रहेंगे?
