UPSC Final Result 2024: यूपी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने रचा इतिहास, यूपीएससी में 13 होनहारों ने लहराया परचम

UPSC CSE Result 2024: 'मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना' ने एक बार फिर अपने प्रभावशाली परिणामों से सबका ध्यान खींचा है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट में इस योजना से पढ़ाई करने वाले 13 मेधावी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

UPSC CSE Result 2024: 'मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना' ने एक बार फिर अपने प्रभावशाली परिणामों से सबका ध्यान खींचा है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट में इस योजना से पढ़ाई करने वाले 13 मेधावी छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश के गरीब और वंचित वर्ग के छात्रों के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रही है। यह योजना छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और कोचिंग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त कर रही है। प्रदेश के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना से जुड़कर छात्र- छात्राएं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्युदय कोचिंग के सेंटर्स में पढ़ाई की और अब यूपीएससी के सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 13 होनहारों की कामयाबी सीएम योगी के उद्देश्य की सशक्त मिसाल बनकर सामने आई है।

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana

लखनऊ सेंटर से 4 व प्रयागराज से 2 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता

प्रदेश के सभी 75 जिलों में अभ्युदय कोचिंग के 166 सेंटर्स संचालित हैं। इन सेंटर्स में पढ़ाई कर शगुन कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 100वीं रैंक हासिल किया है इन्होंने हापुड़ सेंटर से पढ़ाई की, जबकि मयंक बाजपेई (सीतापुर) को 149वीं रैंक मिली। आयुष जायसवाल (बरेली) ने 178वीं और अदिति दुबे (लखनऊ) ने 180वीं रैंक के साथ सफलता अर्जित की। सौम्या शर्मा (प्रतापगढ़) ने 218वीं रैंक, प्रतीक मिश्रा ( प्रयागराज) ने 234वीं और आंचल आनंद( गौतमबुद्ध नगर) ने 399वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया। इसके अलावा अश्वनी शुक्ला (जालौन) ने 423वीं, उदित कुमार सिंह(प्रयागराज) ने 668वीं, दिशा द्विवेदी(लखनऊ) ने 672वीं, मनीष कुमार (लखनऊ) ने 748वीं, हिमांशु मोहन(अयोध्या) ने 821वीं तथा नैन्सी सिंह(लखनऊ) ने 970वीं रैंक हासिल कर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की सफलता को नई ऊँचाई दी।

End of Feed