एजुकेशन

CUET PG Answer Key 2025 Released: जारी हुई सीयूईटी पीजी आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

CUET PG Answer Key 2025 Pdf Released at exams.nta.ac.in/CUET-PG: सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 13 मार्च, 15 मार्च, 16 मार्च, 18 मार्च, 19 मार्च, 21 मार्च से 30 मार्च और 1 अप्रैल 2025 तक सीबीटी मोड में किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है।

Image

CUET PG Answer Key 2025

CUET PG Answer Key 2025 Pdf Released at exams.nta.ac.in/CUET-PG: सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पीजी की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 22 अप्रैल को जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीयूईटी पीजी आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Answer Key 2025 PDF: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 13 मार्च, 15 मार्च, 16 मार्च, 18 मार्च, 19 मार्च, 21 मार्च से 30 मार्च और 1 अप्रैल 2025 तक सीबीटी मोड में किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

How to download CUET PG Answer Key 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी पीजी आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यथी सीयूईटी पीजी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Result 2025: कब जारी होगा रिजल्ट

सीयूईटी पीजी की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए देश के विभिन्न केंद्रीय विश्विवद्यालयों में पीजी कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article