MP Board 10th 12th Result 2024 Date and Time: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। रिजल्ट की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है। बता दें कि छात्र अब अपना रिजल्ट बिना इंटरनेट के भी चेक कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी और मार्च महीने में आयोजित की गई थीं। परीक्षा के रिजल्ट की तैयारियां की जा रही हैं। MP Board 10th 12th Result 2024 की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर होगी। नीचे ऑफलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका देख सकते हैं।
MP Board Result 2024 बिना इंटरनेट के देखें
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी हो जाएगा। जो लोग इस परीक्षा का हिस्सा थे, वे परिणाम ऑफलाइन यानी एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं। SMS से रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।
- इसके बाद 12वीं के छात्र 'MPBSE12' और फिर स्पेस के बाद उनका रोल नंबर लिखें।
- इस संदेश को 56263 पर SMS के द्वारा भेजें।
- एमपीबीएसई परिणाम 2024 जारी होने के बाद टेक्स्ट संदेश के माध्यम से मार्कशीट भेजी जाएगी।
MP Board 10th 12th Marksheet में होगी ये डिटेल्स
- स्टूडेंट का नाम
- स्टूडेंट का एमपी बोर्ड रोल नंबर
- स्कूल का नाम
- माता पिता का नाम
- विषयों के नाम
- सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
- सब्जेक्ट कोड
- सब्जेक्ट वाइज ग्रेड
- टोटल मार्क्स
- पास/ फेल/ कंपार्टमेंट
- किस डिवीजन में पास हुए
- पास होने का वर्ष
- बोर्ड का नाम
