MPESB Answer Key 2026: मध्य प्रदेश हॉस्पिटल असिस्टेंट परीक्षा की आंसर की जारी, इस डेट तक आपत्ति कर सकेंगे दर्ज

MPESB Answer Key 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने हॉस्पिटल असिस्टेंट परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

MPESB Answer Key 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल MPESB द्वारा आयोजित की गई हॉस्पिटल असिस्टेंट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की का इंतजार अब खत्म हो गया है। MPESB ने परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। परीक्षार्थि esb.mp.gov.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

MPESB Answer Key 2026

MPESB Answer Key 2026

कब हुई थी परीक्षा

बता दें कि एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट परीक्षा 24 जून को आयोजित की गई थी। आज यानी 10 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार MPESB की वेबसाइट पर जाकर 13 जुलाई, 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यानी आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल 3 दिन का समय है।

End of Feed