MP Board 10th 12th Result 2024: जारी होने जा रहा एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, जानें कब मिलेगी मार्कशीट

MP Board 10th 12th Result 2024 Kab Aayega Date: एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे।

MP Board Result 2024, MP Board 10th 12th Result 2024 Kab Aayega Date: एमपी बोर्ड एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (MPBSE MP Board Result 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी नतीजे देख सकेंगे।

MP Board 10th 12th Result 2024

MP Board 10th 12th Result 2024

MPBSE MP Board Result 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी से 28 फरवरी तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक 7501 केंद्रों पर हुई थी। ध्यान रहे कि एमपी बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

End of Feed