एजुकेशन

CUET UG 2024 Registration: सीयूईटी यूजी एग्जाम के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक करें अप्लाई

CUET UG 2024 Registration Extended: सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 15 मई से 31 मई तक किया जाएगा। यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर कुल 13 भाषाओं में होगी।

Image

CUET UG 2024 Registration

NTA CUET UG 2024, CUET UG 2024 Registration Extended: सीयूईटी यूजी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी एग्जाम (CUET UG Exam 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया था, वह अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर 31 मार्च की रात 9:50 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद दोबारा आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा।

CUET UG Registration 2024: इस डेट तक करें अप्लाई

यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार के अनुसार, अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों से प्राप्त अनुरोध के आधार पर सीयूईटी यूजी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 (रात 09:50 बजे तक) तक बढ़ा दी गई है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए exams.nta.ac.in/CUET-UG पर विजिट करें। बता दें कि इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 26 मार्च निर्धारित की गई थी।

NTA CUET UG 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

सीयूईटी यूजी एग्जाम में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। बता दें कि इस परीक्षा में आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है। योग्य अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for NTA CUET UG 2024

  • सीयूईटी की वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

CUET UG Exam 2024: मई में होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा

सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 15 मई से 31 मई तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article