MPBSE MP Board Result 2023, MP Board 10th, 12th Result 2023 Date: एमपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से अब 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (MPBSE 10th, 12th Result 2023) जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
MP Board Result 2023 Date: 18 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में लगभग 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैँ।
MPBSE 10th, 12th Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट
बीते साल एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन 29 अप्रैल को जारी हुआ था। ऐसे में संभावना है कि इस साल भी नतीजे अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि बोर्ड 10वीं से पहले 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023: ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2023
- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर के दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
खबर है कि इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को 12वीं के भौतिकी विषय में पांच अंक, हिंदी में एक अंक और 10वीं कक्षा के हिंदी विषय में दो अंक बोनस मिलेंगे। ये बोनस अंक सिलेबस से बाहर से पूछे गए सवालों पर दिए जाएंगे।
