एजुकेशन

MPBSE MP Board 10th Result 2025 Declared: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, mpbse.nic.in से ऐसे करें चेक

MP Board 10th Result 2025 Scorecard, Pass Percentage, Topper list: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।

Image

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 declared: एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी

MP Board 10th Result 2025 Scorecard, Pass Percentage, Topper list: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “MP Board 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें। सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र चाहें तो इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।

बता दें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस बार कुल 73.42 परसेंट छात्र छात्राएं पास हुए हैं। पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 10वीं में टॉप किया है। 499 अंक के साथ प्रतिभा सिंह दसवीं में एमपी में नंबर वन बनी हैं। मध्य प्रदेश में 9 लाख से अधिक छात्र छात्राओं ने दी थी परीक्षा।

इस वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से किया गया, जिसके बाद अब बोर्ड ने समय पर रिजल्ट घोषित कर दिया है। एमपी बोर्ड में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। जो छात्र इस मानदंड को पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

मार्कशीट और जरूरी जानकारी

ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट अस्थायी (Provisional) होगी। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति दर्ज होगी। मूल मार्कशीट छात्रों को कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त होगी।

MPBSE MP Board Result

MPBSE MP Board Result

आगे की तैयारी

10वीं का रिजल्ट छात्रों के करियर के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। रिजल्ट के बाद छात्र अपनी रुचि के अनुसार साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं और आगे की पढ़ाई की योजना बना सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 के जारी होने के साथ ही छात्रों के लिए आगे का रास्ता साफ हो गया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट की सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और भविष्य के लिए उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article