एजुकेशन

MP Board 10th 12th Result 2026 Via Digilocker: डिजिलॉकर से तुरंत चेक करें एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट, डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 Via Digilocker: एमपीबीएसई आज यानी 15 अप्रैल को सुबह ठीक 11 बजे कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 Via Digilocker: डिजिलॉकर के जरिए ऐसे चेक एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2026 Via Digilocker: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षी 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 के बीच आयोजित किया (MP Board 10th Result 2026) गया था। जबकि 12वीं का एग्जाम 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक (MP Board 10th Result) निर्धारित थी। वहीं अब मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन आज यानी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर (MP Board 12th Result) दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद आधकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। वहीं यदि रिजल्ट की वेबसाइट क्रैश हो जाती है तो स्टूडेंट्स डिजिलॉकर के जरिए अपना अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

MP Board 10th Result 2026

बता दें साल 2024 में 10वीं का पास पर्सेंटेज 58.10%, साल 2023 में 63.29 फीसदी, 2022 में 59.54% और साल 2021 में पास पर्सेंटेज 100 पर्सेंट देखने को मिला था। वहीं इस बार पास पर्सेंटेज पिछली बार से ज्यादा देखने को मिल सकता है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

MPBSE MP Board 10th Result 2026 Via Digilocker

  • सबसे पहले डिजिलॉकर पोर्टल digilocker.gov.in पर जाएं।
  • फिर अपने क्रेडेंशियल से लॉगिन करें या फिर नया अकाउंट बनाएं।
  • एजुकेशन या रिजल्ट सेक्शन में एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
  • मार्कशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

MPBSE MP Board 10th Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  1. सबसे पहले MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर MPBSE MP Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर से कर लें।

MP Board 10th Marksheet 2026 Download: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  • विद्यार्थी का नाम (Student’s Name
  • रोल नंबर (Roll Number)
  • आवेदन संख्या (Application Number)
  • विषय और प्राप्त अंक (Subjects And Marks Obtained
  • कुल अंक और प्रतिशत (Total Marks And Percentage)
  • डिवीजन (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) (Division (First, Second, Third))
  • सफलता स्थिति (पास/अनुत्तीर्ण) (Qualifying Status (Pass/Fail)

यहां आप एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही यहां टॉपर्स की लिस्ट व पासिंग पर्सेंटेज भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article