URDU Certificate course: अरबी और उर्दू में करें सर्टिफिकेट कोर्स, 28 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

MP Urdu Academy Admission: मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी (संस्कृति परिषद) की निगरानी में संचालित राष्ट्रीय उर्दू भाषा एवं विकास परिषद नई दिल्ली के अरबी एवं फारसी (पर्शियन) भाषा के एक वर्षीय प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम और उर्दू डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रारम्भ हो गये हैं।

MP Urdu Academy Admission: मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी (संस्कृति परिषद) की निगरानी में संचालित राष्ट्रीय उर्दू भाषा एवं विकास परिषद नई दिल्ली के अरबी एवं फारसी (पर्शियन) भाषा के एक वर्षीय प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम और उर्दू डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रारम्भ हो गये हैं। अरबी, फारसी और उर्दू भाषा सीखने के इच्छुक अभ्यर्थी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन 28 फरवरी, 2025 तक कर सकते हैं।

MP Urdu Academy admission 2025

MP Urdu Academy admission 2025

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन पत्र मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के कार्यालय, मुल्ला रमूजी संस्कृति भवन, बाणगंगा रोड, भोपाल से कार्यालयीन समय में प्राप्त एवं जमा किये जा सकते हैं। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र सीमित संख्या में ही उपलब्ध हैं, प्रवेश पत्र समाप्त होने की स्थिति में उसकी छाया प्रति के साथ साथ आवेदन स्वीकार नहीं की जायेंगे। उन्होंने बताया कि पाठ्रयक्रमों की कक्षायें 01 अप्रैल, 2025 से आवश्यक रूप से प्रारंभ हो जायेंगी।

End of Feed