MP Police Constable Result 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, 2 मिनट में इस लिंक से करें चेक

MP Police Constable Result 2023: कर्मचारी चयन बोर्ड मध्य प्रदेश (ESB MP) अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट जल्द जारी करेगा। अभी तक कोई डेट जारी नहीं हुई है लेकिन किसी भी वक्त रिजल्ट साइट पर अपलोड किया जा सकता है।

MP Police Constable Result 2023 Date and Time: कर्मचारी चयन बोर्ड मध्य प्रदेश (ESB MP) अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट जल्द जारी करेगा। अभी तक कोई डेट जारी नहीं हुई है लेकिन किसी भी वक्त रिजल्ट साइट पर अपलोड किया जा सकता है। मध्य प्रदेश कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का इंतजार है। बता दें कि मध्य प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के 7090 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर सितंबर से आयोजित की गई थी। परीक्षा 13 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।

MP Police Constable Result 2023

MP Police Constable Result 2023

बता दें कि इस भर्ती परीक्षा में कुल 7090 पदों में कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी स्पेशल फोर्स के 2646 पद, कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी के 4444 पद शामिल थे। कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी स्पेशल आर्म्ड फोर्स में केवल पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्तियां की जाएंगी। एमपी पुलिस कॉन्स्टेल की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। पुलिस लिखित रिजल्ट के साथ-साथ विभाग की तरफ से कटऑफ डिटेल्स भी जारी की जाएगी।

End of Feed