एजुकेशन

IBPS PO Prelims Result 2023: जारी हुआ आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

IBPS PO Prelims Result 2023, Sarkari Result 2023: इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर आज जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

IBPS PO Prelims Result 2023

IBPS PO Prelims Result 2023, Sarkari Result 2023: आईबीपीएस पीओ परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा (IBPS PO Prelims Exam 2023) का रिजल्ट आज यानी 18 अक्टूबर को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 चेक कर सकते हैं।

IBPS PO Prelims Result 2023 Date: इस डेट तक डाउनलोड करें रिजल्ट

आईबीपीएसई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 23 सितंबर, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आईबीपीएस की वेबसाइट से 26 अक्टूबर तक अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।

How to Download IBPS PO Prelims Result 2023

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO Prelims Result 2023 Direct Link

IBPS PO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के 3049 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 1224 पद, ईडब्ल्यूएस के 300 पद, ओबीसी के 829 पद, एससी के 462 पद और एसटी के 234 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article