MP Police Constable Admit Card 2023, MP Police Constable Admit Card on esb.mponline.gov.in एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने कांस्टेबल परीक्षा (MP Police Constable Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Police Constable Exam Date 2023: इस दिन होगी परीक्षा
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त को किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यान के लिए उपस्थित होना होगा।
MP Police Constable Admit Card 2023: जारी हुआ एडमिट कार्ड
एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to Download MP Police Constable Admit Card 2023
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं।
- फिर एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Police Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से कुल 7090 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 26 जून से 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
