MP Board Supplementary Form 2024 Date (एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी): मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज 24 अप्रेल को 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट की घोषणा आज शाम ठीक 4 बजे की गई। एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट 58.10 गया जबकि एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 का रिजल्ट 64.49 गया है। बहरहाल, राज्य के अब बहुत से छात्रा के मन में यह सवाल घर कर रहा होगा कि एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी? जानें क्या है अपडेट
एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी, MP Board Supplementary Exam Date
वर्ष 2024 के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट यानी कक्षा 12वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 8 जून, 2024 को किया जाएगा। इसी तरह कक्षा 10वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 10 जून को किया जाएगा।
Mp Board Class 12th Result 2024 Statistics
• पास पर्सेंटज: 64.49%
• नियमित अभ्यर्थियों का पास पर्सेंटेज: 64.49% (60.55% Boys, 68.43% Girls)
• सेल्फ-स्टडी करने वालों छात्रों का पास पर्सेंटेज: 22.46%
• परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र: 735556 (624140 Regular, 111416 Self-study)
• पास होने वाले छात्रों की संख्या: 402489
Mp Board Class 10th Result 2024 Statistics
• नियमित अभ्यर्थियों का पास पर्सेंटेज: 58.10% (54.35% Boys, 61.88% Girls)
• सेल्फ-स्टडी करने वालों छात्रों का पास पर्सेंटेज: 13.26%
• परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र: 971499 (821086 Regular, 150413 Self-study)
• पास होने वाले छात्रों की संख्या: 477075
Mp Board 2024 Supplementary Imp Date - महत्वपूर्ण तिथियां
- हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 12वीं) सप्लीमेंट्री परीक्षा तिथि: 8 जून, 2024
- हाई स्कूल सर्टिफिकेट (कक्षा 10वीं) सप्लीमेंट्री परीक्षा तिथि: 10 जून, 2024
- अंक सत्यापन/उत्तर पुस्तिका फोटोकॉपी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि: परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिन
सप्लीमेंट्री परीक्षा क्या है, What is Supplementary Exam
सप्लीमेंट्री परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपने स्कोर में सुधार करने का मौका मिलता है। MP Board Supplementary Exam 2024 के माध्यम से उन विषयों को पास करने का मौका होगा, जिनमें वे पहले असफल हो गए हैं। इसके अतिरिक्त, बोर्ड ने मार्कशीट में लिपिकीय त्रुटियों (clerical errors) को ठीक करने और निर्धारित समय सीमा के अंदर अंकों को सत्यापित करने के लिए मौका दिया है।
बोर्ड परिणाम घोषणा तिथि से मार्कशीट में लिपिकीय त्रुटियों को ठीक करने के लिए तीन महीने की निःशुल्क विंडो प्रदान करता है। इस अवधि के बाद सुधार के लिए आवेदन करने पर शुल्क लगेगा।
