MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न हुए काफी समय हो गया है। परीक्षा के समापन के बाद ही बोर्ड द्वारा मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, एमपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन का कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जिसके देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल (MPBSE) द्वारा MP Board Class 10th 12th Result 2026 जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड परीक्षा (Board Exam Result 2026) MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिन्हें छात्र अपने रोल नंबर की सहायता से डाउनलोड कर पाएंगे।
एमपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का 70 प्रतिशत काम पूरा (फोटो - कैनवा)
मूल्यांकन के किस चरण में है एमपी बोर्ड
जानकारी के अनुसार, अभी MPBSE बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के तीसरे चरण में है। 70 प्रतिशत मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि 23 मार्च से मूल्यांकन का चौथा और अंतिम चरण शुरू हो जाएगा। अगर इसी स्पीड से मूल्यांकन का कार्य जारी रहा तो एमपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की जल्द घोषणा की जाएगी। संभावनाओं के अनुसार बात करें तो उम्मीद है कि अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह तक बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।
कब हुई थी एमपी बोर्ड परीक्षा 2026
इस साल मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 2 मार्च के बीच किया गया था। जबकि का 12वीं की बोर्ड परीक्षा 7 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गई थी। बोर्ड परीक्षाएं 2 शिफ्ट एक सुबह की और एक दोपहर की शिफ्ट में संपन्न कराई गई हैं।
90 लाख आंसर कॉपी की जांच जारी
2026 में आयोजित हुई मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इन छात्रों की 90 लाख से अधिक आंसर कॉपियों की जांच का दौर अभी जारी है। मूल्यांकन प्रक्रिया में करीब 18 हजार टीचर शामिल है। जैसे ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होगी। अंकों का डाटा ऑनलाइन चढ़ाया जाएगा और इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद टॉपर्स लिस्ट तैयार की जाएगी और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
2025 में कब जारी हुआ था एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा साल 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 6 मई 2025 को सुबह करीब 10 बजे की थी। लेकिन इस साल परीक्षा के रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि मूल्यांकन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंचने वाली है।
