MP Board Result 2026 Date Time OUT: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा (MPBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम आदि की जानकारी दी जाएगी। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।
MP Board Result 2026
एमपी बोर्ड परीक्षा के लिए क्या है पासिंग मार्क्स?
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होगी। बता दें कि हर विषय में उन्हें कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने है। किसी विषय में इससे कम अंक होने पर छात्र को उस विषय में फेल माना जाएगा। एक मौके के तौर पर साल बचाने के लिए उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।
MPBSE Results 2026 किन वेबसाइट पर कर पाएंगे चेक?
MP Board द्वारा रिजल्ट की घोषणा किए जाने के बाद छात्र नीचे दी गई वेबसाइट के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
1. mpresults.nic.in
2. mpbse.nic.in
3. mpbse.mponline.gov.in
कैसे करें एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डाउनलोड?
एमपी बोर्ड द्वारा एक बार रिजल्ट जारी करने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में दिए गए 'MPBSE 10th Result 2026' और 'MPBSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर उन्हें रोल नंबर और आवेदन संख्या यानी एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना है।
- उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद छात्रों का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
एमपी बोर्ड रिजल्ट में होगी यह जानकारी
एमपी बोर्ड द्वारा जारी छात्रों के रिजल्ट में उनका नाम, परीक्षा का नाम, बोर्ड का नाम, रोल नंबर, क्लास का नाम, स्ट्रीम, कुल अंक, प्राप्त अंक, विषयवार अंक और पास/फेल का स्टेटस दिया गया होगा।
