एजुकेशन

MP Board Result 2026: हो गया कंफर्म, 15 अप्रैल को जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

MP Board Result 2026 Date Time OUT: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्‍ट 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा। छात्र mpbse.mponline.gov.in से अपना परिणाम देख सकेंगे।

Image

MP Board Result 2026

KEY HIGHLIGHTS
  • एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट एक साथ एक दिन होगा जारी
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अप्रैल को घोषित करेंगे एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम
  • मुख्यमंत्री निवास के समत्व सभागार में प्रातः 11 बजे होगा आयोजन

MP Board Result 2026 Date Time OUT: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा (MPBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। इसमें छात्रों का पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम आदि की जानकारी दी जाएगी। एक बार रिजल्‍ट जारी होने के बाद छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

एमपी बोर्ड परीक्षा के लिए क्या है पासिंग मार्क्स?

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होगी। बता दें कि हर विषय में उन्हें कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने है। किसी विषय में इससे कम अंक होने पर छात्र को उस विषय में फेल माना जाएगा। एक मौके के तौर पर साल बचाने के लिए उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।

MPBSE Results 2026 किन वेबसाइट पर कर पाएंगे चेक?

MP Board द्वारा रिजल्ट की घोषणा किए जाने के बाद छात्र नीचे दी गई वेबसाइट के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

1. mpresults.nic.in

2. mpbse.nic.in

3. mpbse.mponline.gov.in

कैसे करें एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डाउनलोड?

एमपी बोर्ड द्वारा एक बार रिजल्ट जारी करने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में दिए गए 'MPBSE 10th Result 2026' और 'MPBSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों के सामने एक नया पेज खुलेगा।
  4. इस पेज पर उन्हें रोल नंबर और आवेदन संख्या यानी एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना है।
  5. उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  6. सबमिट करने के बाद छात्रों का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  7. छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
Also Read: CBSE Result 2026 Date Time Live: पूरी हुई 10वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच, 12वीं की आंसर कॉपी की हो रही डिजिटल जांच, जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

एमपी बोर्ड रिजल्ट में होगी यह जानकारी

एमपी बोर्ड द्वारा जारी छात्रों के रिजल्ट में उनका नाम, परीक्षा का नाम, बोर्ड का नाम, रोल नंबर, क्लास का नाम, स्ट्रीम, कुल अंक, प्राप्त अंक, विषयवार अंक और पास/फेल का स्टेटस दिया गया होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article