MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023, Sarkari Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी करने जा रहा है। एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके बाद रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव होगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर अपने नतीजे (MPBSE MP Board Result 2023) देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
MPBSE MP Board Result 2023 SMS: एसएमएस पर चेक करें रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को बस MPBSE10(स्पेस)Roll Number या MPBSE12(स्पेस)Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। फिर एमपी बोर्ड रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
MPBSE 10th, 12th Result 2023: इस डेट से पहले आएगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 27 मार्च तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक हुईं। एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल लगभग 18 लाख स्टूडेंट्स अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बीते साल की तरह इस साल भी नतीजे 31 अप्रैल के पहले जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
MP Board Result 2023: कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में एक या दो विषय में फेल स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जा सकता है। हालांकि, कंपार्टमेंट एग्जाम की सटीक डेट रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।
MP Board Sarkari Result 2023: फर्जी खबरों से रहें सावधान
बोर्ड रिजल्ट को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर तरह तरह की फर्जी खबरें भी वायरल होती रहती है। ऐसे में एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि किसी भी जरूरी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें।
