मध्य प्रदेश बोर्ड 8वीं का रिजल्ट घोषित, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाना होगा। छात्र वेबसाइट पर दिए ई मार्कशीट का प्रिंट जरूर ले लें। इस ई मार्कशीट की मदद से अगले क्लास में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड के राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से कक्षा 8वीं के रिजल्ट की घोषणा की गई है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपनी मार्कशीट MP Board की ऑफिशियल वेबसाइट- rskmp.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि कक्षा 8वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर नहीं मिलेगा। वहीं एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं में प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी से बेहतर रहा है। प्राइवेट स्कूलों में 90.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए जबकि सरकारी में 82.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए।

MP Board 8th Result 2024

एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी

मध्य प्रदेश बोर्ड के राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा 11:30 बजे हो गई है। मार्कशीट चेक करने का लिंक दोपहर 12:30 बजे तक एक्टिव हो सकता है। छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

End of Feed