एजुकेशन

MP Board Result 2023: जारी हुई 5वीं और 8वीं रिजल्ट की डेट, कल mpresults.nic.in पर आएंगे परिणाम

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 15, 2023, 09:04 AM IST

MP Board Result 2023 for Class 5 and Class 8: मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को लेकर इंतजार कर छात्रों के लिए अच्छी खबर है। एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए परिणामों की डेट को लेकर घोषणा कर दी गई है जोकि 15 मई को जारी किया जाएगा।

Image

MP बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट की डेट हुई जारी

MP Board 5th and 8th Result Date and Time: मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in की मदद से जाकर अपने परिणाम को 15 मई के दिन देख सकेंगे। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 12.30 को दोपहर के समय परिणामों की घोषणा की जाएगी - MP Board 8th Result 2023 Out: Direct LINK

निदेशक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू की ओर से कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए बोर्ड पैटर्न परीक्षा आयोजित की गई थी। साल 2022-23 में निजी, सरकारी स्कूलों और मदरसों में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा पैटर्न के आधार पर एग्जाम का आयोजन हुआ था।

इन परीक्षाओं में 87 हजार सरकारी स्कूलों के लगभग 24 लाख छात्र और 24,000 निजी स्कूलों के और मदरसा के 1,000 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

How to check MP Board 5th and 8th Result: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक

सबसे पहले MP कक्षा 5 या कक्षा 8 परिणाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट यानी mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर जाएं।

इसके बाद एमपी बोर्ड 5वीं क्लास रिजल्ट 2023 या 8वीं कक्षा रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

अब मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन लॉग इन की ओर से पूछे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन और नाम को दर्ज करें।

फिर मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट तुरंत आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से कक्षा 5वीं परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों के अंकों को बताने के लिए MP बोर्ड 5वीं कक्षा के परिणाम पब्लिश होंगे।

आपके 5वीं स्तर के विषय ज्ञान का आकलन करने के अलावा मध्य प्रदेश कक्षा 5वीं के रिजल्ट को भी अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए एक भूमिका की जरूरत होगी।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article