MP Board Result 2023: आज जारी हो रहा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, mpresults.nic.in पर इस समय करें चेक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 15, 2023, 05:09 AM IST

MP Board Result 5th and 8th Results 2023: एमपीबीएसई यानी मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रिजल्ट को लेकर इंतजार कर छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए रिजल्ट डेट को लेकर बीते दिन हुई घोषणा के अनुसार 15 मई को परिणाम जारी किया जाएगा।

MP Board Class 5 and Class 8 Result Date: मध्यप्रदेश बोर्ड यानी एमपीबीएसई की ओर से आज दो कक्षाओं के परिणामों की घोषणा की जाने वाली है। बीते दिन हुई घोषणा के अनुसार कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार छात्रों के लिए खत्म होने वाला है। इसके अलावा छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in की मदद लेते हुए अपने परिणाम 15 मई को दोपहर 12.30 बजे चेक कर पाएंगे।

MP Board Result Class 5th and Class 8th Result 2023

MP Board Result 2023

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की परीक्षाओं में 87 हजार सरकारी स्कूलों में कुल मिलाकर करीब 24 लाख छात्र थे। इनमें से मदरसा के 1,000 से अधिक और 24,000 छात्र निजी स्कूलों से भी थे। साल 2022-23 में प्राइवेट, सरकारी स्कूलों और मदरसा के अंदर पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा पैटर्न के आधार एग्जाम हुआ था।

End of Feed