MP Board 2023 Paper Leak: वायरल हुआ आठवीं कक्षा का संस्कृत का पेपर, मध्य प्रदेश ने किया रद्द

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 3, 2023, 07:49 AM IST

MP Board 2023: मध्य प्रदेश ने 1 अप्रेल को आयोजित कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया है। बता दें, इस दिन संस्कृत की परीक्षा का आयोजन किया गया था। स्थानीय मीडया रिपोर्ट के अनुसार, संस्कृत का प्रश्न पत्र परीक्षा से एक रात पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

MP Board 2023: बोर्ड परीक्षा 2023 को लेकर बड़ी खबर आई है। मध्य प्रदेश ने 1 अप्रेल को आयोजित कक्षा आठवीं की संस्कृत की परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब इस पेपर का दोबार से आयोजन किया जाएगा, हालांकि अभी नई तारीख नहीं आई है। स्थानीय मीडया रिपोर्ट के अनुसार, संस्कृत का प्रश्न पत्र परीक्षा से एक रात पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। स्कूल शिक्षा विभाग, मप्र ने 2 अप्रेल को एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया कि परीक्षा से जुड़ी गोपनीयता बाधित हुई है।

MP Board Canceled class 8th sanskrit paper

एमपी बोर्ड ने कक्षा 8 का संस्कृत का पेपर रद्द किया

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

End of Feed