MP Board 2023: बोर्ड परीक्षा 2023 को लेकर बड़ी खबर आई है। मध्य प्रदेश ने 1 अप्रेल को आयोजित कक्षा आठवीं की संस्कृत की परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब इस पेपर का दोबार से आयोजन किया जाएगा, हालांकि अभी नई तारीख नहीं आई है। स्थानीय मीडया रिपोर्ट के अनुसार, संस्कृत का प्रश्न पत्र परीक्षा से एक रात पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। स्कूल शिक्षा विभाग, मप्र ने 2 अप्रेल को एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया कि परीक्षा से जुड़ी गोपनीयता बाधित हुई है।
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राज्य में कक्षा 8वीं संस्कृत का प्रश्न पत्र परीक्षा से एक रात पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र साझा किए जाने के बाद मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा पेपर लीक की सूचना मिली थी। एमपीबीएसई ने मामले का संज्ञान लेते हुए परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को संशोधित परीक्षा तिथि के लिए एमपीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट को चेक करने की जरूरत है।
मीडिया के अनुसार, पेपर लीक होेने की खबर शुक्रवार को भी आई थी, लेकिन तब बोर्ड अधिकारियों ने पेपर लीक की खबर को मानने से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है जो पेपर लीक हुआ है वह काफी हद तक मूल पेपर से मिलता जुलता है।
जरूर पढ़ें, 1 अप्रेल को राज्य में और परीक्षाएं भी आयोजित की गई थीं, लेकिन उन्हें रद्द नहीं किया गया है। एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 2023 23 मार्च को शुरू हुई थी और आखिरी परीक्षा 1 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
