एजुकेशन

MP Board 5th, 8th Result 2026: एमपी बोर्ड 5वीं- 8वीं का रिजल्ट कब होगा जारी, rskmp.in, mpbse.nic.in से मिलेगी मार्कशीट

MPBSE MP Board 5th 8th Result 2026 kab aayega: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in पर लिंक को शेयर कर दिया गया है। जानें एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट।

Image

MP Board 5th, 8th Result 2026: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट

MPBSE MP Board 5th 8th result download marksheet pdf toppers list: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in पर लिंक को शेयर कर दिया गया है। इस वर्ष प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 25 लाख विद्यार्थियों ने पांचवीं और आठवीं की परीक्षा में भाग लिया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में आयोजित पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब तक करीब 98 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि शेष दो प्रतिशत मूल्यांकन कार्य भी एक-दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। जानें एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट।

बता दें कि राज्य शिक्षा केंद्र के तय शेड्यूल के मुताबिक कॉपियों की जांच का काम 14 मार्च तक पूरा हो जाना था जिसमें देरी हो रही है। शिक्षकों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद अंकों को एक ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है. यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें काफी समय भी लग रहा है। बावजूद इसके अब तक करीब 98 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है। दो दिन में मूल्यांकन का काम लगभग खत्म हो जाएगा। ऐसे में 25 मार्च तक मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

How To Check MP Board 5th 8th Result 2026

  • सबसे पहले rskmp.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MP Board 5th 8th Result 2026: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  1. रोल नंबर (Roll Number)
  2. रोल कोड (Roll Code)
  3. पिता का नाम (Fathers Name)
  4. माता का नाम (Mothers Name)
  5. विषय का नाम (Subject Name)
  6. थ्योरी के मार्क्स (Marks In Theory)
  7. प्रैक्टिकल के मार्क्स (Marks In Practical)
  8. कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
  9. कुल मार्क्स (Total Marks)
  10. रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
  11. डिवीजन (Division)

Official Website to Download MP Board Result 2026

एमपी बोर्ड छात्रों को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर एमपीबीएसई कक्षा 5, 8 का परिणाम जारी करेगा। वेबसाइटों की निम्नलिखित सूची छात्रों को एमपी बोर्ड के परिणामों तक पहुँचने की अनुमति देगी:

  • rskmp.in
  • rskmp.in/result.aspx

पास होने के लिए चाहिए 33 प्रतिशत मार्क्स

पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो स्टूडेंटस की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article