एजुकेशन

घोषित हुआ एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 23, 2024, 03:40 PM IST

एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट आज सबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।

Image

MP Board 5th Result 2024

एमपी बोर्ड 5वीं व 8वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) ने कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा का रिजल्ट (RSKMP 5th 8th Result 2024) आज यानी 23 अप्रैल (मंगलवार) को जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर लिंक 12:30 बजे एक्टिव की गई। स्टूडेंट्स यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

MP Board Class 5th 8th Result 2024: ऐसा रहा रिजल्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा में कुल 10,66,405 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 8,11,433 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। वहीं, कक्षा 5वीं में लगभग 12.3 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का कुल पास प्रतिशत 75.21% और 8वीं का 73.19% दर्ज किया गया है। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिके वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download MP Board 5th 8th Result 2024

  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 5वीं व 8वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

MPBSE MP Board Result 2024: लाखों स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 13 मार्च तक किया गया। वहीं, 8वीं की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक हुई। यह परीक्षा राज्य के 12 हजार केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई थी। इस साल एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा में लगभग 12 लाख और 8वीं परीक्षा में 11 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article