MPBSE MP Board Result 2023, MP Board Class 5th, 8th Result 2023 Today: एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की ओर से कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 15 मई को दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक ठीक 1 बजे एक्टिव होगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
MPBSE MP Board Result 2023: शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा
बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं व 8वीं परीक्षा का रिजल्ट राज्य शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा राजधानी भोपाल स्थित महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान के सभागार में घोषित किया जाएगा। इसके बाद ही रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी।
MP Board Sarkari Result 2023: कब हुई 5वीं व 8वीं परीक्षा
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 25 मार्च से 3 अप्रैल तक किया गया। वहीं, 8वीं की परीक्षा 23 मार्च से 1 अप्रैल तक हुई। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे, जिसे स्टूडेंट्स या उनके अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download MP Board Class 5th 8th Result 2023
- एमपी बोर्ड की वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
- फिर 5वीं व 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल कोड न रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 24 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 87 हजार सरकारी स्कूल, 24 हजार प्राइवेट स्कूल और एक हजार से ज्यादा मदरसों के स्टूडेंट्स थे।
