MP Board 10th 12th Result 2023 Kab Aayega, MPBSE 10th 12th Result 2023, mpbse.nic.in: एमपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर छात्रों के लिए अहम सूचना है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार रिजल्ट में देर नहीं की जाएगी। कॉपियों का मूल्यांकन शुरू (MP Board 10th Result) हो चुका है। उम्मीद है कि 20 अप्रैल तक मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। इसके बाद छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीद है कि अप्रैल के अंत तक रिजल्ट जारी कर (MP Board 12th Result) दिया जाएगा।
MP Board 10th 12th Result 2023: इस दिन जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम
हाल ही में बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया था कि, राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अगले सप्ताह बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान रिजल्ट की तारीख पर मुहर लग सकती है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि (MP Board 10th Result Kab Aayega) नहीं है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।
बता दें इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की (MP Board Result 2023 Class 12th) गई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 2 मार्च तक निर्धारित थी। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। साथ ही ध्यान रहे प्रैक्टिकल व थ्योरी दोनों में अलग अलग पास होना अनिवार्य है। यदि आपके किसी एक या दो विषय में 33 मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो ऐसे छात्रों के लिए कमपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
How To Check MP Board 10th 12th Result 2023, ऐसे चेक करें रिजल्ट
- MP Board की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MP Board 10th 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
- यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व अन्य जानकारी दर्ज करें।
- परीक्षा परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप अपना रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर सकेंगे।
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट व कैरेक्टर सर्टिफिकेट संबंधित स्कूल में मुहैया करवा दी जाएगी। तब तक डाउनलोड मार्कशीट वैध होगी।
MPBSE 10th 12th Result Check Via SMS, एसएमएस के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट
इसके अलावा छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद लाखों छात्र एक साथ लॉगइन करते हैं, यही कारण है कि साइट क्रैश हो जाती है। ऐसे में छात्रों के पास एसएमएस का विकल्प भी मौजूद होगा।
- SMS के जरिए ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।
- यहां MPBSE10 टाइप कर बिना स्पेस दिए ROLL NUMBER दर्ज कर 56263 पर भेज दें।
- रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
क्या एकसाथ जारी होंगे परिणाम?
छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि, क्या 10वीं 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। बता दें हर बार कि तरह इस बार भी परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को एक से दो दिन पहले सूचित कर दिया जाएगा व समय की जानकारी दे दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार भी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित करेगा।
MP Board Passing Marks Criteria, कितना रहेगा पासिंग पर्सेंटेज
बीते वर्ष के पासिंग मार्क्स की बात करें तो कक्षा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 72.72 फीसदी देखने को मिला था, जिसमें लड़कों का पासिंग प्रतिशत 69.94% और लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 75.64 फीसदी देखने को मिला था। उम्मीद है कि इस बार पिछली बार की तुलना में अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।
