एजुकेशन

Mothers Day Speech in Hindi 2025: मांग लूं यह मन्नत...मदर्स डे पर सबसे सरल व दमदार भाषण - यहां पढ़ें

Mothers Day Speech in Hindi 2025,(मातृ दिवस पर भाषण हिंदी में 10 लाइन) Matra Diwas Par Bhashan for Class 7, 8 10 Students: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस बार मदर्स डे 11 मई 2025 को है। इस दिन के महत्व व इतिहास के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए मदर्स डे पर सबसे छोटा व शानदार भाषण लेकर आए हैं। यहां देखें मदर्स डे पर भाषण।

Image

Mothers Day Speech in Hindi 2025: मदर्स डे पर सबसे सरल व शानदार भाषण

Mothers Day Speech in Hindi 2025,(मातृ दिवस पर भाषण हिंदी में 10 लाइन) Matra Diwas Par Bhashan for Class 7, 8 10 Students: दुनिया में कोई रिश्ता छोटा या बड़ा नहीं होता, लेकिन मेरी मां के बराबर कोई और खड़ा नहीं होता.....मनोज मुंतशिर की ये पंक्ति मां पर सटीक (Mothers Day Speech in Hindi) बैठती है। मां शब्द का अर्थ ममता का सागर होता है। मां के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हर साल मई के दूसरे सप्ताह में रविवार को मदर्स डे मनाया (Mothers Day Speech) जाता है। यह दिन पूर्ण रूप से मां को समर्पित होता है। इस दिन को भारत समेत दुनियाभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास को बयां करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए मदर्स डे पर आपके लिए शानदार भाषण व निबंध लेकर आए हैं। इस तरह आप भाषण देकर लोगों का दिल जीत सकते हैं।

Mothers Day Speech in Hindi: मदर्स डे पर ऐसे दें भाषण

यदि आप मदर्स डे पर भाषण या निबंध प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो अपने भाषण या निबंध की शुरुआत मां पर शानदार शायरी या कोट्स से करें। साथ ही इस दौरान मातृ दिवस के महत्व व इतिहास का वर्णन करना ना भूलें। यहां आप मदर्स डे पर भाषण पढ़ सकते हैं।

Mothers Day Quotes, Speech In Hindi

- देवों ने भी सर झुकाया मां को किया प्रणाम है, मां से उत्तम कोई शब्द नहीं मां स्वयं में महान है..!!

- अभी ज़िंदा है मां मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा मैं घर से जब निकलता हूं दुआ भी साथ चलती है।

- मांग लूं यह मन्नत की फिर यही जहाँ मिले, फिर वही गोद फिर वही मां मिले

- हालातों के आगे जब साथ ना जुबा होती है, पहचान लेती है ख़ामोशी में हर दर्द वह सिर्फ मां होती है

Mothers Day Speech Bhashan In Hindi: मदर्स डे पर सबसे सरल व दमदार भाषण

हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। वैसे दो हर दिन मां के स्नेह से जीवन पुलकित हो उठता है। लेकिन इस दिन का विशेष महत्व होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि मदर्स डे मई महीने के दूसरे सप्ताह के रविवार को ही क्यों मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन की शुरुआत साल 1914 में अमेरिकी महिला एना जॉर्विस ने किया था। वह अपनी मां को अपना आदर्श मानती थी। मां के गुजर जाने के बाद एना ने अपना पूरा जीवन मां को ही समर्पित कर दिया। उन्होंने कभी शादी नहीं की। एना हर साल मदर्स डे मनाया करती थी। माता के प्रति बेटी का समर्पण ऐसा था कि मई 1914 में औपचारिक तौर से यह ऐलान कर दिया कि हर साल मदर्स डे मनाया जाएगा। इसके लिए अमेरिकी संसद में बकायदा कानून पास हुआ। यह तय किया गया कि हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाएगा। इसके बादसे इस दिन को भारत समेत दुनियाभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाने लगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article