Monaco में विदेशी छात्रों के लिए क्या है पढ़ाई के नियम, एडमिशन से पहले जानना है जरूरी

अगर आप बिजनेस या अन्य किसी विषय की पढ़ाई के लिए Monaco जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको वहां एडमिशन लेने से पहले पढ़ाई के नियमों के बारे में विस्तार से जानना जरूरी है। ताकि बाद में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

यूरोप का छोटा लेकिन बेहद समृद्ध देश मोनाको (Monaco) अपनी अंतरराष्ट्रीय जीवनशैली, लग्जरी उद्योग और बेहतरीन बिजनेस एजुकेशन के लिए दुनिया भर में मशहूर है। हाल के वर्षों में भारतीय और अन्य विदेशी छात्रों के बीच मोनाको जाकर पढ़ाई करने का रुझान काफी बढ़ा है। फ्रेंच रिविएरा के केंद्र में स्थित यह देश मुख्य रूप से बिजनेस, हॉस्पिटैलिटी, लग्जरी मैनेजमेंट और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करता है। हालांकि, किसी भी विदेशी छात्र के लिए मोनाको के विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने से पहले वहां के वीजा, रेजिडेंस परमिट और एजुकेशन सिस्टम (Education Rules and Regulation) के कड़े नियमों को समझना बेहद आवश्यक है। अगर आप भी मोनाको जाकर हायर एजुकेशन प्राप्त करना चाहते हैं तो आइए आपको यहां पढ़ाई के लिए नियमों के बारे में बताएं।

Monaco में पढ़ाई का क्या है नियम

Monaco में पढ़ाई का क्या है नियम (Photo - AI/Newsroom Verified)

मोनाको में उच्च शिक्षा और प्रमुख कोर्सेज

मोनाको में मुख्य रूप से इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मोनाको (IUM) जैसे वैश्विक मान्यता प्राप्त संस्थान हैं, जहां अधिकांश पाठ्यक्रम अंग्रेजी भाषा में पढ़ाए जाते हैं। यहां लोकल और विदेशी छात्रों का पसंसीदा कोर्स बीए इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए (MBA), लग्जरी मैनेजमेंट में मास्टर , इंटरनेशनल मैनेजमेंट और फाइनेंस है। बता दें कि यहां भले ही पढ़ाई अंग्रेजी में होती है, लेकिन दैनिक जीवन और स्थानीय संस्कृति में घुलने-मिलने के लिए बेसिक फ्रेंच भाषा सीखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप वहां रहते हुए कोई लैंग्वेज कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं और फ्रेंच लैंग्वेज सीख सकते हैं।

End of Feed