Abhyudaya Coaching: अभ्युदय योजना के अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू, यूपीएससी की राह होगी आसान

UPSC Mock Interview: यूपीएससी 2024 की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अभ्युदय सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, मॉक इंटरव्यू का पहला चरण 17 जनवरी को लखनऊ के भागीदारी भवन में संपन्न हुआ। इसमें 9 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

UPSC Mock Interview: यूपीएससी 2024 की तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की बारीकियां सिखा रहे हैं, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ मुख्य परीक्षा के अंतिम चरण में सफलता प्राप्त कर सकें। अब तक तीन चरणों में 26 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू आयोजित किए जा चुके हैं।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अभ्युदय सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, मॉक इंटरव्यू का पहला चरण 17 जनवरी को लखनऊ के भागीदारी भवन में संपन्न हुआ। इसमें 9 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। आईएएस अखंड प्रताप सिंह, आईएएस सुनील कुमार वर्मा एवं आईएएस मन्नान अख्तर ने उन्हें इंटरव्यू की प्रक्रिया एवं उत्तर देने की रणनीति से अवगत कराया।

UPSC Mock Interview

UPSC Mock Interview

दूसरा चरण 28 जनवरी को नोएडा में संचालित अभ्युदय सेंटर में आयोजित किया गया। इस मॉक इंटरव्यू में भी 9 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। समाज कल्याण विभाग के निदेशक, डीएसडब्ल्यूओ सतीश कुमार (नोएडा) एवं डीएसडब्ल्यूओ वेद जी (गाजियाबाद) के विशेष प्रयासों से यह आयोजन सफल रहा। इस साक्षात्कार में आईएएस पूजा गुप्ता, आईएएस अभिनव गोपाल और आईएएस संजय खत्री ने अभ्यर्थियों को गहन मार्गदर्शन दिया।

End of Feed