एजुकेशन

JIPMAT 2025: IIM में मैनेजमेंज कोर्सेज के लिए 10 मार्च तक करें आवेदन, ये रहा डायरेक्ट लिंक

JIPMAT 2025 Registration: NTA ने IIM बोधगया और IIM जम्मू के IPM कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा JIPMAT 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2025 है। जानें किस वेबसाइट से कैसे करें आवेदन

Image

JIPMAT 2025 के लिए शुरू हुए पंजीकरण

JIPMAT 2025 Registration Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुरू कर दिया है। IIM बोधगया और IIM जम्मू में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 10 मार्च रखी गई है।

इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन ऑनलाइन exam.nta.ac.in/JIPMAT/ पर जमा कर सकते हैं। (JIPMAT 2025 NTA) आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2025 है।

JIPMAT 2025 Eligibility

JIPMAT 2025 के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

  • कक्षा 12: किसी भी स्ट्रीम (कला, विज्ञान या वाणिज्य) में कम से कम 60% अंकों (SC/ ST/ PwD उम्मीदवारों के लिए 55%) के साथ 2025 में उत्तीर्ण या उपस्थित होना।
  • कक्षा 10: कम से कम 60% अंकों (SC/ ST/ PwD उम्मीदवारों के लिए 55%) के साथ 2020 या बाद में पूरा किया गया।

JIPMAT 2025 Exam Date

संयुक्त एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम प्रवेश परीक्षा (JIPMAT) का आयोजन 26 अप्रेल को किया जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है, परीक्षा हल करने के लिए परीक्षार्थियों के पास 2.5 घंटे का समय होगा, परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होते हैं।

JIPMAT 2025 Form कैसे करें

उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को पूरा करें

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं exam.nta.ac.in/JIPMAT/
  • JIPMAT 2025 Registration Link पर क्लिक करें।
  • JIPMAT Application Form 2025 भरें।

JIPMAT 2025 शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए IIM बोधगया और IIM जम्मू में एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम (IPM) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article